रांची, जुलाई 15 -- इटकी, प्रतिनिधि। 15 दिनों के एकांतवास के बाद बुधवार को भगवान श्री जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम के विग्रह श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बाहर आए। अलौकिक शृंगार के बाद पुरोहित श्याम सुंदर तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूतपूर्व जमींदार परिवार के वंशज लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव और गौरव नाथ शाहदेव से नेत्रदान अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके बाद भगवान की महाआरती हुई और मालपुआ, मिष्ठान, फल सहित विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए। अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के लिए भगवान के दर्शन शुरू हो गए। गुरुवार सुबह सात बजे मंदिर के गर्भगृह का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: रातू पैलेस में नेत्रदान अनुष्ठान संपन्न, रथयात्रा आज रथ यात्रा और मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लि...