रांची, मई 27 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी में बकरीद त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस है। बुधवार को त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च इटकी सूर्य मंदिर से शुरू होकर देवीमंडप चौक, बाजार परिसर, गुलजार रोड, त्रिविधा चौक, गुलाम टोली, बनिया टोली और स्टेशन रोड होते हुए थाना पहुंचा। मार्च में थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी, एसआई मणिभूषण समेत सशस्त्र बल और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। प्रशासन की ओर से लोगों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील की गई। आज विभिन्न मस्जिदों में अदा होगी विशेष नमाजप्रखंड में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की विशेष नमाज को लेकर मस्जिद कमिटियों ने समय निर्धारित कर लिया है। यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे...