रांची, मार्च 12 -- इटकी,प्रतिनिधि। इटकी में बारह पड़हा की अगुवाई में 22 मार्च को सरहुल पूजा की विशाल शोभा यात्रा निकाली जायेगी। केन्द्रीय सरना समिति के संरक्षक भोला उरांव की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। 21 मार्च को परंपरागत रूप से सरहुल पूजा अर्चना की जाएगी। सरहूल पूजा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष बीरा उरांव, उपाध्यक्ष हरिया उरांव, सचिव सूरज उरांव, कोषाध्यक्ष अजय उरांव और ग्यारह कार्यकारणी सदस्य चुने गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...