रांची, मार्च 22 -- इटकी,प्रतिनिधि। इटकी और आस पास के गांवों में रविवार को नहाय खाय के साथ चैती छठ पर्व शुरू हो गया है। दर्जनों छठव्रती पोखर,  नदी और तलाब जलाशयों में पहुंचे और स्नान-ध्यान कर भगवान भाष्कर की पूजा की। मिट्टी के चूल्हे में चना दाल, कद्दू और अरवा चावल का भात बना। भोग लगाकर खुद ग्रहण किया और दूसरों को भी खिलाया। कल सोमवार को छठव्रती खरना करेंगे। मंगलवार को छठव्रती अस्ताचली सूर्य देव को पहला अर्घ देंगे। वहीं बुधवार को प्रातः उदीयमान भगवान भाष्कर को अर्घ देंगे। इटकी के नव निर्मित सूर्य मंदिर के समीप सूर्य सरोवर में पहली बार भगवान भाष्कर को अर्घ देंगे। समिति ने सूर्य मंदिर को सजाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...