रांची, फरवरी 12 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी में नवनिर्मित पेंशनर भवन का उद्घाटन गुरुवार को प्रखंड प्रमुख किरण उरांव और थाना प्रभारी मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पेंशनर समाज द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर समाज द्वारा किए गए कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने युवाओं को समाज सेवा और क्षेत्र के विकास के प्रति पेंशनर समाज की पहल से सीख लेने की सलाह दी। कार्यक्रम की शुरुआत में पेंशनर समाज के सदस्यों ने अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुश्ताक अहमद ने की, जबकि मंच संचालन पेंशनर समाज के सचिव विनोद कुमार सिन्हा ने किया।मौके पर मुखिया रमेश महली, निर्मला मेंगर, रीता देवी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के साकेत सिंह, राजकुमार तिर्की, अजीत केसरी, अंजुम जमाल, नंदला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.