इटकी में नमाजियों ने मांगी अमन-चैन की दुआ
रांची, मई 28 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के रानी बगीचा स्थित मुख्य ईदगाह में गुरुवार को हजारों नमाजियों ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज अदा की। नमाज के निर्धारित समय से पहले ही ईदगाह में नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था। ईदगाह जाने वाली सड़कों पर भी नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई। देखते ही देखते पूरा ईदगाह नमाजियों से भर गया। निर्धारित समय सुबह करीब आठ बजे जमात खड़ी हुई। कारी ऐनामुल हक ने नमाज अदा कराई और देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए सामूहिक दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद परंपरा के अनुसार कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- बकरीद की नमाज में खुशहाली और अमन-चैन की मांगी दुआ इधर इटकी जामा मस्जिद के अलावा मदिना मस्जिद, जाफरी मस्जिद, उमेसलमा मस्जिद, शहीदा मस्जिद और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.