इटकी में नए सीओ और बीडीओ ने संभाला कार्यभार
रांची, जून 6 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी के नए अंचलाधिकारी के रूप में शनिवार को बेड़ो अंचलाधिकारी राज कुंवर सिंह ने कार्यभार संभाल लिया, जबकि इटकी प्रखंड विकास पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार बेड़ो बीडीओ अभिनंदन कुमार ने ग्रहण किया। इटकी के सीओ सह बीडीओ मो. अनीश को छतरपुर जिला में एलआरडीसी पद पर प्रतिनियुक्त किए जाने के बाद उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित विदाई सह स्वागत समारोह में नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जन आंदोलन मंच झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष मुर्तजा आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रमेश महली, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष वसीम इकबाल, जन आंदोलन मंच प्रखंड अध्यक्ष मंजर अंसारी, इसलाहुल इराकीन के सदर सेक्रेटरी मोहम्मद मोइनुद्दीन समेत कई समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बेरमो के निवर्तमान एसडीओ को विदाई व नए का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.