रांची, मार्च 23 -- इटकी,प्रतिनिधि। प्रखंड में दर्जनों छठव्रतियों ने सोमवार को जलाशयों में स्नान कर नियम, निष्ठा और श्रद्धा के साथ खरना अनुष्ठान कर छठ मईया की आराधना की। इससे पूर्व छठव्रतियों ने खीर सहित अन्य पकवान बनाए, इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। खीर और फलों का भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण किया और लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया। प्रसाद पाने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे। मंगलवार की शाम छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य देव को पहला अर्घ्य देंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...