रांची, मार्च 25 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी और आसपास के गांवों में दर्जनों चैती छठ व्रतियों ने बुधवार सुबह उदयमान भुवन भास्कर को अर्घ्य दिया। छठव्रती स्थानीय नव-निर्मित सूर्य मंदिर स्थित सूर्य सरोवर, तालाब, नदी, पोखर और बांध जैसे जलाशयों में प्रातःकाल से ही पहुंचने लगे थे। व्रतियों ने जलाशयों में प्रवेशकर घंटों तक सूर्य देव की आराधना की। इसके बाद निर्धारित समय पर अस्ताचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया गया। तत्पश्चात पंडित निशांत पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच छठ व्रतियों ने पूजा-अर्चना कर हवन किया। इस दौरान नव-निर्मित सूर्य मंदिर स्थित सरोवर के निकट बड़ी संख्या में श्रद्धालु अर्घ्य देने के लिए जुटे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.