रांची, फरवरी 24 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में सोमवार की रात तेज हवा और बारिश के कारण 33 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन में खराबी आ गई, इससे 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। क्षेत्र में बिजली बाधित रहने से जल मीनारों से पानी की सप्लाई बंद रही और घरेलू कामकाज सहित छोटे-बड़े उद्योग धंधे प्रभावित हुए। विभागीय जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात आठ बजे हटिया ग्रिड से बेड़ो सबस्टेशन के बीच कुदलौंग गांव के पास जंफर उड़ गया था। इसके साथ ही 11 हजार वोल्ट के फीडर में भी कई स्थलों पर खराबी आ गई थी। बिजली कर्मियों ने मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे मरम्मत पूरा करने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। दो महीने से अंधेरे में है हाथी प्रभावित हरमू गांव प्रखंड का हाथी प्रभावित हरमू गांव पिछले दो महीने से अंधेरे में डूबा है, यहां लगा 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.