रांची, अप्रैल 28 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक मौसम बदल गया और तेज हवा व बिजली कड़क के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे रुक-रुक कर हुई बारिश से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली, वहीं किसानों को पटवन कार्य से कुछ दिनों के लिए निजात मिली। किसानों ने बताया कि इस बारिश से सिंचाई का दबाव कम हुआ है और फसलों को फायदा मिलेगा। हालांकि बारिश के साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विभागीय जानकारी के अनुसार हटिया ग्रिड से बेड़ो फीडर के बीच इटकी मलार डैम के पास 33 हजार वोल्ट लाइन का इंसुलेटर पंचर हो गया, वहीं बालाजी मिल के पास जंपर कट गया। इससे इटकी, बेड़ो और नगड़ी सहित कई इलाकों में करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। करीब 11 बजे विद्युत कर्मियों ने खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल की। इस दौरान जलापूर्...