रांची, जुलाई 24 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी में घुरती रथयात्रा मेला को लेकर लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गई है । कल शनिवार को भगवान श्री जगन्नाथ नौ दिनों के बाद विग्रहों के साथ रथारूढ़ होकर मुख्य मंदिर में विराजेंगे। पंडित श्याम सुन्दर तिवारी के अनुसार आरती के बाद भक्तों के दर्शन के लिए सुबह सात बजे मौसी बाड़ी मंदिर का कपाट खोल दिया जायेगा। दर्शन कार्य पांच बजे शाम तक चलेगी । इसके बाद शाम पांच बजे सभी विग्रहो को रथारूढ़ किया जायेगा । ततपश्चात पूजा अर्चना और आरती के बाद छह बजे रथयात्रा कार्यक्रम किया जायेगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: भगवान जगन्नाथ अपने भाई-बहन के साथ आज लौटेंगे घर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...