रांची, फरवरी 26 -- इटकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के संत एग्नेस स्कूल के पास इटकी-ब्राम्बे सड़क पर गुरुवार की सुबह पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान लद्दा गांव निवासी 55 वर्षीय पुतरा लोहरा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, पुतरा लोहरा बुधवार को दिन के तीन बजे बाइक से गेहूं पिसाने के लिए घर से निकला था। शाम छह बजे वह नशे की हालत में सड़क पर था तभी एक अज्ञात ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। नशे में होने के कारण राहगीर उसे घायल अवस्था में सड़क के किनारे छोड़कर चले गए। गुरुवार की सुबह पांच बजे स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की साइकिल और थैले में रखा गेहूं बरामद किया। वहीं शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.