रांची, दिसम्बर 1 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में बिजली विभाग द्वारा सड़कों के किनारे मनमानी ढंग से बिजली का पोल लगाने के विरोध में जन आदोलन मंच ने कड़ा विरोध जताया है। इस मामले को लेकर मंच ने सोमवार को सीओ मो अनीश को एक ज्ञापन सौंपा है। मंच का आरोप है कि सड़क के किनारे पर्याप्त जगह होने के बावजूद, विभाग के ठेकेदार जानबूझकर पोल को सड़क के बहुत करीब स्थापित किया है। इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है और भविष्य में होनेवाली सड़क चौड़ीकरण योजना भी प्रभावित होगी। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मुर्तजा आलम ने बताया कि इटकी में सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत सड़क, मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों का विकास कार्य चल रहा है, लेकिन ठेकेदार सरकार के मानक नियमों का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इटकी पावर हाउस से लेकर प्रखंड मुख्यालय औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.