रांची, फरवरी 6 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी थाना क्षेत्र के रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर चचगुरा गांव स्थित मां जासो देवी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे चोरों ने सड़क किनारे खड़े चार वाहनों से सैकड़ों लीटर डीजल चोरी कर लिया। चोरी गए डीजल की कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। मिली जानकारी के अनुसार चोर बोलेरो और पिकअप वैन से मौके पर पहुंचे थे। तेल चोरी से पहले उन्होंने क्षेत्र की रेकी की। इसके बाद बोलेरो से दो लोग उतरे, जबकि सड़क के दूसरे छोर पर खड़ी पिकअप वैन से तीन लोग आए। सभी चोर आपस में समन्वय बनाकर वारदात को अंजाम देते नजर आए। पाइप से गिलन में निकाला डीजल: चोरों ने सबसे पहले ट्रक की टंकी खोली और पाइप के माध्यम से डीजल को दूसरी ओर रखे गिलन में निकालना शुरू किया। इसी तरह एक-एक कर चारों खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर वे मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.