रांची, दिसम्बर 24 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी क्षेत्र में प्रभु यीशु मसीह के आगमन का उल्लास चरम पर है। प्रभु के स्वागत के लिए चर्चों को चरनी, क्रिसमस ट्री, स्टार और सांता क्लॉज की आकर्षक सामग्रियों से सजाया गया है। मुख्य सीएनआई चर्च में शाम साढ़े पांच बजे विशेष आराधना के साथ अनुष्ठान शुरू हुआ। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु चर्च पहुंचे। मुख्य पुरोहित रेव्ह जेम्स विल्सन ने पवित्र बाइबल आधारित संदेश दिए और वाद्य यंत्रों की मधुर धुन पर विशेष प्रार्थना कराई। प्रवेश गीत, सुसमाचार पाठ, उपदेश और दान अर्पण जैसे कार्यक्रम देर रात तक चले। गुरुवार की सुबह सात बजे से विशेष प्रार्थना और पवित्र प्रभु भोज का आयोजन होगा। रानीखटंगा, टुरुगुरु, कुंदी, सियारटोली, मकुन्दा, कुरगी, मलार और सेमरा के चर्चों में भारी भीड़ देखी गई।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.