रांची, अप्रैल 15 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी का ऐतिहासिक सात दिवसीय मंडा पूजा अनुष्ठान परंपरागत रूप से बुधवार से शुरू हुआ। पंडित पंचम दास के नेतृत्व में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। प्रतिदिन सुबह-शाम शिव उपासक पटभोक्ता मंगल लोहरा सहित अन्य भक्त गाजे-बाजे के साथ बनिया टोली स्थित तालाब में स्नान-ध्यान के लिए पहुंचते हैं। स्नान के बाद सभी मुख्य शिव मंदिर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आदिशक्ति माता पार्वती और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं। यह अनुष्ठान सात दिनों तक चलेगा। 19 अप्रैल की शाम लोटन सेवा और धुआं-सुआं रस्म पूरी करने के बाद रात में दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर फुलखुंदी कार्यक्रम होगा। यह भी पढ़ें- सिजुवा बस्ती में बहेगी भक्ति की बयार 20 अप्रैल को दर्जनों भोक्ता झूला-झूलन कार्यक्रम करेंगे और श्रद्धालुओं पर लोक कल्याण क...