इटकी में आम महोत्सव सह बागवानी मेला आयोजित
रांची, जून 20 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को आयोजित आम महोत्सव सह बागवानी मेला में किसानों ने उन्नत आम फसलों की प्रदर्शनी लगाई। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आयोजित इस मेला का उद्देश्य आम बागवानी को बेहतर मार्केटिंग से जोड़कर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। इसमें तिलकसूती, कुंदी, मोरो, रानीखटंगा, चिनारो, पुरियो, कुल्ली सहित आसपास के गांवों के किसानों ने भाग लिया। किसानों ने आम्रपाली, हिमसागर, लगड़ा, मालदा सहित कई किस्मों के आमों का स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी की। प्रतियोगिता में सुजनती देवी व बैजनाथ सिंह को प्रथम, संतरी मिंज व शहबाज अंसारी को द्वितीय तथा चांदमनी कुजूर व भानुप्रताप सिंह को तृतीय स्थान मिला। बीडीओ राहुल उरांव सहित अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बीडीओ ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.