रांची, अप्रैल 18 -- इटकी,प्रतिनिधि। इटकी के सात दिनी ऐतिहासिक मंडा पूजा महोत्सव अंतिम चरण पर है। रविवार को सैकड़ों भोक्ता और महिला सोकताईन कई अनुष्ठान के कठीन परीक्षाओं को पार कर दहकते अंगारों पर चलकर फुलखुंदी करेंगे। इसके पूर्व शाम में देवी मंडप के निकट लोटन सेवा, धुआंसुआं सहित अन्य पारंपरिक अनुष्ठान होगा। सोमवार चार बजे दिन में मंडा झूला झूलनकर भोक्ता श्रदालुओं के भीड़ पर अस्था के फूल बिखरेंगे। इधर प्रशासन ने भी मंडा पूजा महोत्सक के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए तैयारी की है। मंडा पूजा महोत्सव के दौरान पुलिस बल और अधिकारी तैनात रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.