रांची, अप्रैल 1 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के मोरो गांव स्थित छौउर स्थल में बुधवार को अहीर उत्थान समिति की सभा आयोजित की गई। इसमें प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। सभा में वक्ताओं ने समाज के सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक सुदृढ़ीकरण पर चर्चा की। युवक-युवतियों को शिक्षित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि समाज के प्रबुद्ध लोग आगे आएं और अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएं। इससे पहले प्रखंड अहीर उत्थान समिति को भंग कर नई समिति का गठित हुई। पदाधिकारियों के चयन के लिए एक कोर कमेटी बनाई गई।नई कमेटी में देव कुमार गोप को प्रखंड अध्यक्ष, बबलू गोप को कार्यकारी अध्यक्ष, मोहित गोप और बैजू गोप को उपाध्यक्ष, रोहित गोप, कलेश्वर गोप व श्रवण गोप को सचिव, महेश गोप व कलिंदर गोप को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं किशोर गोप, गोविंद गोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.