इटकी में अनियमित बिजली आपूर्ति से आमजन बेहाल
रांची, जून 11 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी क्षेत्र में इन दिनों अनियमित बिजली आपूर्ति और भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। गुरुवार को तेज आंधी और बारिश के कारण कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया। क्षेत्र में विभाग द्वारा अधिक बिजली खपत को देखते हुए लोडसेडिंग के तहत अलग-अलग फीडरों में बारी-बारी से बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिसके कारण करीब एक घंटे के अंतराल पर बिजली कट जा रही है। इससे किसानों के खेतों में लगी फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। छोटे-बड़े उद्योग धंधों पर भी इसका असर पड़ रहा है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पारा चढ़ते ही बढ़ी बिजली की डिमांड, 525 मेगावाट खपत इटकी टीबी अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी बिजली की आवाजाही के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.