रांची, दिसम्बर 25 -- इटकी, प्रतिनिधि। स्थानीय मुख्य सीएनआई चर्च सहित ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिसमस का पर्व मनाया गया। मुख्य समारोह में पुरोहित जेम्स व्लीसन ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म पूरी मानवता के लिए प्रेम और दया का संदेश है। उन्होंने सीख दी कि हमें शत्रुओं से भी प्रेम करना चाहिए और हिंसा का जवाब हिंसा से नहीं देना चाहिए। असहायों की सेवा करना ही मनुष्य जीवन का सच्चा लक्ष्य है। इंसान को केवल रोटी के लिए नहीं, बल्कि ईश्वर के वचनों पर चलते हुए जीवन व्यतीत करना चाहिए। सुबह सात बजे से ही चर्चों में विशेष प्रार्थना, भजन, उपदेश और प्रभु भोज जैसे अनुष्ठान शुरू हो गए। आयोजन को सफल बनाने में ब्रजित मिंज, निलिमा लकड़ा, संजय मिंज, रवि वेलस कुजूर, प्रवीण कुजूर, निसित तिग्गा, सीमा मिंज, अमित बेक और उज्ज्वल बेक का सराहनीय योगदान रहा। रानीखटंगा, टुरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.