रांची, मार्च 27 -- इटकी, प्रतिनिधि। 'राम-लखन जानकी, जय बोलो हनुमान की' के गगनभेदी जयकारों के साथ इटकी में शुक्रवार को रामनवमी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की अगुवाई केंद्रीय महावीर मंडल और मुस्लिम समुदाय के नौजवान कमेटी के सदस्यों ने की। इस दौरान क्षेत्र में भाईचारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। एक ओर हजारों रामभक्त ढोल-ताशे की धुन पर आगे बढ़ रहे थे, वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग जगह-जगह शिविर लगाकर रामभक्तों का फूल-मालाओं से स्वागत कर रहे थे। शोभायात्रा से पूर्व करीब 32 गांवों के हजारों श्रद्धालु इटकी महावीर चौक पर जुटने लगे थे। देखते ही देखते पूरा चौक रामभक्तों से पट गया और क्षेत्र की सड़कों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। करीब चार बजे सैकड़ों महावीरी झंडों, ढोल-नगाड़ों, ताशों और पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ शोभायात्रा म...