रांची, दिसम्बर 19 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी थाना क्षेत्र के पलमा गांव स्थित कुएं से शुक्रवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान पलमा गांव निवासी 35 वर्षीय गहनू उरांव के रूप में की गई। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि गहनू उरांव की दो पत्नियां थीं। वह पलमा गांव से नशे की हालत में अपनी दूसरी पत्नी के घर जा रहा था, इसी दौरान सड़क के किनारे स्थित कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन इसलिए नहीं की क्योंकि उन्हें लगा कि वह अपनी दूसरी पत्नी के घर गया हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से शव को बाहर निकाला तथा पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.