रांची, फरवरी 12 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के नवनिर्मित सूर्य मंदिर परिसर में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन और भगवान भास्कर की प्रतिष्ठा सह महाध्वज स्थापना अनुष्ठान संपन्न हुआ। विद्वान सूर्यकांत त्रिपाठी और अखिलेश पाठक के नेतृत्व में पूर्व जमींदार के वंशज आशीष नाथ शाहदेव और उनकी पत्नी जया शाहदेव ने पूजा-अर्चना कर अनुष्ठान पूरा किया। इस दौरान छह मार्च से नवनिर्मित सूर्य मंदिर और भगवान सूर्य देव की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू होगा, जो 10 मार्च तक चलेगा। इस पांच दिनी आयोजन को लेकर मंदिर निर्माण समिति बड़े स्तर पर तैयारियों में जुटी है। भूमि पूजन के इस धार्मिक कार्यक्रम में मुखिया रीता तिर्की, अमित महतो, दिवाकर शाही, तपेश्वर महतो, अजय कुमार, दीपक शाही, आनंद गोप, नितिन कुमार, ज्योतिष कुमार सहित दर्जनों श्रद्धालु ...