इटकी के नये सीओ ने संभाला पदभार
रांची, जून 18 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी अंचल के नए अंचलाधिकारी के रूप में गुरुवार को गिरेन्द्र टूटी ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व अंचलाधिकारी मो. अनीश को छतरपुर जिला में एलआरडीसी पद पर प्रतिनियुक्त किए जाने के बाद बेड़ो अंचलाधिकारी राज कुंवर सिंह ने छह जून से इटकी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रखा था। पदभार ग्रहण के अवसर पर सीआई अमित बाखला, हल्का कर्मचारी अनिता हेम्ब्रोम, लाल हर्षवर्धन नाथ शाहदेव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.