रांची, नवम्बर 27 -- इटकी, प्रतिनिधि। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर बुधवार को इटकी प्रखंड की सभी पंचायतों में संविधान दिवस महोत्सव का आयोजन किया गया। यह महोत्सव पंचायत कार्यालयों के साथ अमृत सरोवर स्थलों पर मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए भारतीय संविधान के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह में सभी अधिकारी और बड़ी संख्या में अधिकारी शामिल हुए। वहीं नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करने तथा विचार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जेई मजाज अहमद को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया था, जिसकी मॉनिटरिंग बीडीओ सह सीओ मो अनीश कर रहे थे। कार्यक्रम में मनरेगा एई मेरी प्रतिभा टुडू औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.