रांची, दिसम्बर 31 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी और आसपास के इलाकों के गिरजाघरों में जैसे ही नए वर्ष का आगमन हुआ, घंटों की गूंज और 'हैप्पी न्यू ईयर' के शोर से पूरा वातावरण गूंज उठा। आधी रात 12 बजे नए वर्ष के स्वागत में लोग एक-दूसरे को उमंग के साथ शुभकामनाएं देते नजर आए। प्रखंड के मुख्य सीएनआई चर्च के अतिरिक्त क्षेत्र के अन्य चर्चों को विशेष रूप से सजाया गया था। सीएनआई चर्च में मुख्य पुरोहित जेम्स विल्सन की अगुवाई में बुधवार की रात 10 बजे से प्रवेश गीत के साथ विशेष स्वागत आराधना, प्रभु भोज सहित कई अन्य अनुष्ठान शुरू हुए, जो रात 12 बजे तक चले। विसर्जन गीत के बाद रात एक बजे कार्यक्रम का समापन हुआ। गुरुवार को सुबह सात बजे चर्च में विशेष प्रार्थना के साथ मंगलकामना का आशीष वचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इधर रानीखटंगा, टुरुगुरु, कुन्दी, इटकी, सियार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.