मेरठ, अप्रैल 5 -- Meerut News: मेरठ जिले के दौराला में तीन लोगों की शराब पीने से मौत की वारदात में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। अंकित ने शराब पीकर अपनी बहन अलका के साथ मारपीट की और इज्जत पर हाथ डाला। इसी बात का बदला लेने के लिए अलका ने प्रेमी पवन के साथ मिलकर अंकित की हत्या की प्लानिंग की। शराब में साइनाइड मिलाकर अंकित को दिया। शराब पीने से अंकित समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने अलका, उसके प्रेमी पवन और साइनाइड उपलब्ध कराने वाले सुनार अशोक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि दौराला में तीन अप्रैल की रात को शराब पीने के बाद अंकित उर्फ दौलत, बाबूराम और जितेंद्र की मौत हो गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि जिस ब्रांड की शराब पी थी, वह जहरीली नहीं थी। हालांकि पोस्टमार्टम में साइनाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.