बरेली, सितम्बर 22 -- रेल मंडल प्रबंधक वीणा सिन्हा के निर्देश पर एक जुलाई से 15 सितंबर तक रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में पेयजल की गुणवत्ता की जांच की गई। इस अवधि में कुल 3,502 अवशिष्ट क्लोरीन परीक्षण किये गये। इससे पेयजल में आवश्यक मात्रा में क्लोरीन की उपलब्धता सुनिश्चित होने की पुष्टि हुई तथा 113 बैक्टीरियोलॉजिकल जल नमूने भी जांच के लिये गये। नमूने जांच में 100 प्रतिशत निर्धारित मानकों के अनुरूप थे। यह भी पढ़ें- स्टेशन पर पानी की गुणवत्ता की हुई जांच यह भी पढ़ें- रेलवे में 2,725 पेयजल नमूनों की हुई जांच यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशनों एवं कॉलोनियों में पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित हो रही

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...