बरेली, जून 8 -- पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर कई परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। जिससे अभ्यर्थियों को सुविधा होगी। आज से 10 जून तक इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। जिसकी सूचना जारी कर दी गई है। अप-डाउन में चार परीक्षा स्पेशल चलेंगी। (05309-05310) बरेली जं.-मथुरा जं.-बरेली जंक्शन और (05312/05311) कासगंज जं.-कानपुर अनवरगंज-कासगंज जं. परीक्षा स्पेशल की समय सारिणी जारी की है। यह जानकारी इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन दी है। 05309 परीक्षा विशेष गाड़ी यह भी पढ़ें- इज्जतनगर रेलवे चलाएगा आज से 10 जून चार परीक्षा स्पेशल, समय सारिणी जारीपरीक्षा विशेष गाड़ी 05309 8, 9 एवं 10 जून को यह ट्रेन बरेली जंक्शन से 4.00 बजे प्रस्थान करते हुए बदायूं 4:48 बजे छूटकर, उझानी 5:00 बजे, सोरों शूकर क्षेत्र ...