बरेली, मई 1 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर रेल मंडल के अप्रैल माह में सेवानिवृत्त हुए आठ रेल कर्मचारियों को विदाई दी गई। मंडल रेल प्रबंधक सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने कर्मचारियों को राशि भुगतान परिपत्र, मेडिकल कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज देकर विदाई दी गई। मंडल कार्मिक अधिकारी आनंद कुमार ने बताया, सेवानिवृत्त होने वालों में बुद्ध सेन भगत, रामऔतार, किशोरी सिंह, राजेंद्र कुमार, अजय कुमार, रमेश सिंह, ललित नारायण मिश्रा और अयाज अली खान कर्मचारियों को विदाई दी गई। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, हर्वेश कुमार को ड्रेसर पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के नौ कर्मचारी गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। लहरतारा स्थित डीआरएम कार्यालय में उनके समापक धनराशि ...