इज्जतनगर मंडल के 14 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
बरेली, अगस्त 1 -- पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में जुलाई माह के दौरान सेवानिवृत्त हुए 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को शुक्रवार को मंडल सभा कक्ष में आयोजित समारोह में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को समापक राशि भुगतान परिपत्र, मेडिकल कार्ड और सेवानिवृत्ति संबंधी दस्तावेज प्रदान करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दीं। सेवानिवृत्त हुये ट्रैक मेंटेनर, स्टेशन अधीक्षक, ट्रेन मैनेजर, शंटिंग मास्टर, वरिष्ठ तकनीशियन, वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल रहे। सेवानिवृत्ति से रिक्त होने वाले पदों पर उसी दिन पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की प्रक्रिया की गई। यह भी पढ़ें- Munger News: सम्मान के साथ 15 रेलकर्मियों को दी गई भावभीनी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.