सिंगापुर, सितम्बर 14 -- क्या प्रेमिका को दिया गया गिफ्ट ब्रेक अप के बाद लोन बन जाएगा? यह सवाल भारतीय मूल के सीईओ के केस के बाद सामने आया है। असल में भारतीय मूल के सीईओ ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर 4,68,000 सिंगापुर डॉलर (3.5 करोड़ रुपये से अधिक) खर्च किए थे। जब उन्होंने अदालत के जरिए यह राशि वापस पाने की कोशिश की तो उन्हें असफलता हाथ लगी। सीईओ का दावा था कि यह रकम कर्ज के तौर पर दी गई थी और वापस लौटाने की बात हुई थी। लेकिन सिंगापुर की एक अदालत ने फैसला सुनाया कि ज्यादातर राशि उन्होंने अपनी पूर्व प्रेमिका को उपहार के रूप में दी थी। लिखित फैसले में वरिष्ठ जज ली सियू किन ने नौ सितंबर को कहा कि ज्यादातर रकम अग्रवाल ने ली को अपनी इच्छा से उपहार के रूप में दी थी। अखबार के अनुसार, न्यायाधीश ने कहा कि अग्रवाल का रुख सामान्य समझ के विपरीत और टिकाऊ नह...