नई दिल्ली, फरवरी 28 -- इजरायल और ईरान के बीच देखते ही देखते भीषण युद्ध छिड़ गया है। इस हमले में अमेरिका खुलकर इजरायल का साथ दे रहा है। शनिवार को सुबह ही इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर तेहरान समेत कई इलाकों में बमबारी की। बताया गया कि ये हमले ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई के कार्यालय के पास किए गए थे। इन हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी हमले किए। आईडीएफ का कहना है कि कई ईरानी मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया गया है। इजरायल का आयरन डोम ईरान की मिसाइलों को धराशायी कर रहा है।ईरान की जनता से डोनाल्ड ट्रंप की अपील उत्तरी इजराइल में धमाकों की आवाजें गूंज रही हैं। ईरान से आने वाली मिसाइलों को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने लड़ाकू विमानों का युद्ध शुरू कर दिया है। ट्रंप ने कह...