कानपुर, मार्च 6 -- रिश्तेदार की फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठग ने इजराइल में फंसे होने का झांसा देकर कौरू मोहम्मदपुर के रहने वाले एक युवक व उसकी बहन से साइबर ठग ने अपने खाते में सवा लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भी और रुपये भेजने की बात कहे जाने पर दोनों को ठगी का अहसास हुआ। इस पर उन्होंने आनलाइन शिकायत करने के साथ पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गई है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के कौरू मोहम्मदपुर निवासी अभिषेक की बहन ज्योती पत्नी अजय कुमार काफी समय से इसी गांव में निवास कर रही हैं। बसईपुर थाना फफूंद औरैया निवासी उनके रिश्तेदार देवेंद्र मौजूदा समय में इजराइल में हैं। आरोप है कि साइबर ठग ने देवेंद्र के नाम व फोटो वाली फर्जी आईडी बनाकर तीन मार्च को ज्योती को फोन कर उसने छह लाख रुपये उसके खाते में भेजने की बात कहते हुए वा...