इजरायल-फिलिस्तीन के मैदान-ए-जंग में कोई नहीं रोक रहा, यहां जंतर मंतर जाने से रोक रहे; SC में तीखी बहस
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- सुप्रीम कोर्ट ने विरोध प्रदर्शनों और भीड़ को नियंत्रित करने के अभियानों के दौरान पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों द्वारा पत्रकारों के साथ व्यवहार को लेकर दिशानिर्देश तैयार करने के अनुरोध वाली याचिका पर गुरुवार (15 अक्तूबर) को केंद्र और अन्य पक्षों से जवाब मांगा है। शीर्ष अदालत उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ दिल्ली में हुए प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकारों समेत कई पत्रकारों के साथ पुलिस ने मारपीट व दुर्व्यवहार किया। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने कहा कि इस मामले में राष्ट्रीय स्तर पर एक नियमावली होनी चाहिए। इस पर प्रधान न्यायाधीश (CJI) जस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.