नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- इजरायल ने लेबनान में बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम के करीबी को मार गिराया है। IDF ने गुरुवार को इसका दावा किया है। इजरायली सेना ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि बुधवार को बेरूत में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी सलाहकार पर हमला करके उसे मार गिराया। यह हमला तब हुआ जब इजरायल ने बुधवार से लेबनान पर बड़े हमले किए हैं। IDF के एक बयान में कहा गया, "कल, IDF ने बेरूत इलाके में हमला किया और हिजबुल्लाह के महासचिव नईम कासिम के निजी सचिव और भतीजे अली यूसुफ हर्षी को मार गिराया।" बयान में आगे कहा गया कि हर्षी, कासिम का एक करीबी सहयोगी और निजी सलाहकार था और कासिम के दफ्तर के कामकाज को संभालने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में उसकी अहम भूमिका थी।हिजबुल्लाह के कई लड़ाके ढ़ेर इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.