नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- इजरायल ने 7 अक्टूबर 2023 को अपने ऊपर हए हमले का इंतकाम ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायली सेना ने हमास के सैन्य इंटेलिजेंस चीफ को मार गिराया है। इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने बुधवार को बताया कि इयाद अहमद अब्द अल-रहमान शंबारी हमास की मिलिट्री इंटेलिजेंस ऑपरेशंस का हेड था और एक हमले में वह मारा गया है। बता दें कि अल-रहमान शंबारी वही शख्स है जिसे 7 अक्टूबर के हमले का सबसे बड़ा साजिशकर्ता बताया जाता है। इससे पहले फिलिस्तीनी सूत्रों ने भी शंबारी के मारे जाने की पुष्टि की थी। सूत्रों ने मंगलवार को गाजा पट्टी पर हुए इजरायली हमलों में पांच लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी। इनमें हमास के एक कमांडर और एक नौ साल के बच्चे की मौत कही गई थी। खबर है कि शंबारी के साथ उसका बेटा भी मारा गया है। यह भी पढ़ें- हमास के कम्युनिकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.