इजरायल ने किया इतना जोरदार धमाका कि आया 4.1 तीव्रता का भूकंप, हिजबुल्लाह की सुरंग उड़ाने का दावा
नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- इजरायल ने दक्षिणी लेबनाने में इतना जोरदार धमाका किया कि आसपास के इलाकों की धरती हिल गई। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक अली अल ताहिर में हिजबुल्लाह ने धरती के अंदर अपना ठिकाना बना रखा था। जोरदार धमाका करके इजरायल ने हिजबुल्लाह की सुरंग नेस्तनाबूत कर दी। यूएसजीएस के मुताबिक धमाके के बाद आसपास के इलाकों मे भूकंप महसूस हुआ। हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि यह भूकंप धमाके की वजह से ही आया था या फिर प्राकृतिक वजहों से।दो किलोमीटर लंबी सुरंग इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि दो दशक पहले हिजबुल्लाह द्वारा बनाई गई बड़ी सुरंग खत्म कर दी गई है। यहीं से हिजबुल्लाह प्लानिंग और फंडिंग का काम देखता था। इजरायल ने दावा किया कि करीब 2 किलोमीटर लंबी इस सुरंग में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.