इस्तांबुल, अप्रैल 7 -- ईरान में जारी जंग के बीच तुर्की में इजरायल के कौंसुलेट के पास फायरिंग हुई। इस फायरिंग मं तीन लोग मारे गए हैं, जबकि दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। इसके वीडियो भी वायरल हो रहे है। एक वीडियो में दिखता है कि एक तुर्की पुलिसकर्मी हमलावरों के खिलाफ जवाबी ऐक्शन के लिए बंदूक निकालता है और फायर करता है। इस दौरान एक शख्स खून में लथपथ दिखता है। इसके अलावा एक वीडियो में फायरिंग की आवाजें सुनी जा रही हैं और घबराकर लोग इधर-उधर भागते हैं ताकि किसी तरह अपनी जान बचा सकें। फायरिंग की यह घटना तुर्की के इस्तांबुल में हुई है। राहत की बात यह है कि इस्तांबुल में फिलहाल इजरायल का कोई राजनयिक तैनात नहीं है। इसके अलावा अंकारा में जो इजरायली दूतावास है, वहां भी इजरायल का कोई राजनयिक तैनात नहीं है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला इजरायली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.