नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- इजरायल ने पिछले दिनों एक बड़ा फैसला लेते हुए सोमालिया के एक स्वायत्त हिस्से सोमालीलैंड को एक अलग मुल्क के तौर पर मान्यता दी थी। इसे लेकर बवाल मच गया है। इजरायल दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जिसने सोमालीलैंड को एक अलग देश के तौर पर मान्यता दी है। लेकिन इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मीटिंग में कई देशों ने सवाल उठाया है। इन देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि इजरायल के इस फैसले के पीछे खतरनाक इरादे हैं। उन्होंने कहा कि इजरायल चाहता है कि पहले सोमालीलैंड को एक अलग मुल्क की मान्यता दी जाए और फिर गाजा से फिलिस्तीन के लोगों को हटाकर वहां बसा दिया जाए। इस तरह गाजा पर कब्जा जमाया जा सके। मुस्लिम देशों ने कहा कि इजरायल का यह फैसला सीधे तौर पर गाजा को लेकर एक प्लान का हिस्सा है। संयुक्त राष्ट्र में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.