इजरायल की कार्रवाई पर सरकार की चुप्पी अस्वीकार्य : कांग्रेस
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र सरकार पर इजरायल की नीतियों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। पार्टी ने दावा किया कि इजरायल की हालिया सैन्य कार्रवाइयों पर सरकार का रुख भारत की सभ्यतागत विरासत और मूल्यों के साथ विश्वासघात है। पार्टी ने कहा कि यह रुख पूरी तरह अस्वीकार्य है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का यह कहना गलत है कि भारत में इजरायल को व्यापक समर्थन प्राप्त है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के प्रति नरम रुख रखते हैं, पर करोड़ों भारतीय गाजा में इजरायल की तरफ से किए जा रहे नरसंहार, वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों को बेदखल किए जाने, ईरान पर हवाई हमलों तथा दक्षिणी लेबनान में सैन्य अभियान की निंदा करते हैं। यह भी पढ़ें- इजराइल के रवै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.