चंदौली, मार्च 1 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इजरायल और ईरान युद्ध के चलते सभी फ्लाइट रद्द कर दी गई है। इससे मिल्कियाना निवासी सैयद जमशेद का बड़ा बेटा कौकब हैदर दुबई में फंस गया है। उससे संपर्क नहीं होने से परिवार के लोगों में चिंता छाई हुई है। उसके पिता और परिवार के लोगों ने भरत सरकार पर भरोसा जताया है। परिवार के लोग उसके सुरक्षित वापस आने की दुआएं कर रहे हैं। कौकब हैदर दुबई में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। वहीं उनका छोटा बेटा मुहम्मद बेलाल अहमद ईरान में पढ़ाई करता है। वह रमजान माह के चलते पिछले 15 दिन पहले घर वापस लौट आया है लेकिन अचानक इजरायल और ईरान युद्ध शुरू होने से सभी फ्लाइटें रद्द कर दी गई। इससे उनका बड़ा बेटा वहां फंस गया। उनसे बीते 27 फरवरी को फ्लाइट रद्द होने के बाद मैसेज करके यह जानकारी दी। इसके बाद उसकी परिजनों से वार्ता...