सहारनपुर, मार्च 2 -- शिया मुस्लिम समुदाय के मजहबी रहनुमा और ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत पर सहारनपुर के शिया मुस्लिम समुदाय में शोक की लहर है। उन्होंने भारत में अमेरिका और इजरायल के प्रोडेक्ट पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के साथ ही सरकार से शांति बहाल कराए जाने की मांग उठाई है। शहर के छोटे इमामबाड़ा में सीओ अमित श्रीवास्तव को केंद्र सरकार के नाम तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मौलाना इजहार हैदर, मौलाना जफर अब्बास जैदी मंजर हुसैन काजमी, डॉ. अथर अब्बास जैदी, दानिश आब्दी, शादाब आब्दी, फरहत हुसैन, शबीह आब्दी, कमर काजमी, अजहर काजमी, अख्तर अली जैदी, अली अब्बास नकवी, लियाकत हुसैन जैदी, शोजब रजा, फैजी काजमी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.