नई दिल्ली, फरवरी 28 -- मध्य एशिया में एक बार फिर बड़ा युद्ध छिड़ गया है। जाहिर तौर पर एशिया में होने वाले युद्ध का बड़ा असर भारत पर भी पड़ने वाला है। वह भी तब जब कि लड़ने वाले दोनों ही देश भारत के दोस्त हैं। अमेरिका और इजरायल ने मिलकर इस बार ईरान पर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक हमले आयतुल्लाह खामेनेई के कार्यालय के पास हुए। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि खामेनेई का आवास ही तबाह कर दिया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की जनता से सत्ता की बागडोर अपने हाथ में लेने की आपील करदी है। वहीं भारत सरकार ने इजरायल और ईरान में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत के संबंध ईरान और इजरायल दोनों से ही अच्छे हैं। भारत दोनों के सा व्यापारिक संबंध भी रखता है। भारत ईरान से बड़ी मात्रा में तेल खरीदता है। भारत और ईरान बीच सांस्कृतिक औ...