नई दिल्ली, मार्च 5 -- खाड़ी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद भी भारत में फंसी जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार स्वदेश रवाना हो गई। जिम्बाब्वे के लिए यह टी20 विश्व कप यादगार रहा। उसने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर सुपर आठ में जगह बनाई, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाया। जिम्बाब्वे की टीम को दो मार्च को स्वदेश रवाना होना था लेकिन एक मार्च को नयी दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका से पांच विकेट से हारने के बाद उसकी टीम यहीं फंस गई थी। यह भी पढ़ें- मैं घर लौट गई हूं, ऑल इंग्लैंड में नहीं खेल पाऊंगी; दुबई से सुरक्षित लौटीं सिंधू लेकिन आईसीसी ने हस्तक्षेप करते हुए टीम के लिए वैकल्पिक यात्रा योजनाओं की व्यवस्था की जिससे जिम्बाब्वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.