इजरायल-ईरान युद्ध: अयोध्या में शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर मनाई ईद, खामनेई की शहादत के गम में नहीं मनाई खुशी
अयोध्या, मार्च 21 -- अयोध्या, संवाददाता। ईद उल फितर का पर्व अयोध्या में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। जिले में दो दर्जन से अधिक ईदगाहों और सैकड़ों मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा की। सुन्नी समुदाय के एक बड़े वर्ग ने जहां ईदगाह सिविल लाइन में ईद की नमाज अदा की, वहीं शिया मुसलमानों ने जामा मस्जिद इमामबाड़ा जवाहर अली खान में ईद उल फितर की नमाज के फराइज अंजाम दिए। शिया समुदाय ने ईद की नमाज सादगी के साथ अदा की। नमाज के दौरान काली पट्टी बांधकर खामनेई की शहादत के गम का इजहार किया और अमेरिका तथा इजरायल के प्रति अपने आक्रोश को जाहिर किया। खास बात यह रही कि शिया समुदाय ने इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान में बेगुनाह लोगों की हत्याओं के विरोध में ईद की कोई खुशी नहीं मनाई। समुदाय के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पुराने लिबास में ही नमाज पढ़ने मस्जिदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.