रांची, मार्च 11 -- मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण झारखंड में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है। इसके चलते होटल संचालकों की चिंता बढ़ गई है। पहले दिन कई गैस एजेंसियों ने अपने मौजूदा स्टॉक से होटल-रेस्टोरेंट को राशनिंग के आधार पर सीमित मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध कराए। हालांकि आगे की आपूर्ति को लेकर सप्लायर्स ने फिलहाल असमर्थता जताई है। इधर, गैर-घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर तेल कंपनियों ने राज्य में संचालित शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों की सूची मांगी है। तेल कंपनी के एक अधिकारी के अनुसार, आवश्यक सेवाओं से जुड़े ऐसे संस्थानों में गैर-घरेलू गैस की आपूर्ति जारी रखी जाएगी। इसके लिए संबंधित संस्थानों की सूची तैयार की जा रही है। साथ ही आपूर्ति व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। यह भी पढ़ें- झारख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.