नई दिल्ली, मार्च 1 -- इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग पूरे मिडल-ईस्ट में फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसी मुद्दे को लेकर आज प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक लेंगे। सूत्रों के अनुसार वह अपने दो दिवसीय दौरे के बाद आज रात दिल्ली पहुंचेंगे उसके बाद वह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक का मुख्य फोकस इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग के ताजा घटनाक्रम और यूएई समेत मिडल-ईस्ट के तमाम देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित होगा। प्रधानमंत्री की यह बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि ईरान में बड़ी मात्रा में भारतीय छात्र और आम लोग मौजूद हैं। इसके अलावा ईरान द्वारा किए जा रहे पलटवार से मिडल-ईस्ट के तमाम देश प्रभावित हो रहे हैं। पूरे क्षेत्र का एयर स्पेस बंद है, जिसकी वजह से हजारों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.